उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के रामवां गांव के समीप दो बाईकों की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी गुलबदन सिंह का 55 वर्षीय पुत्र रमन सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहा था।
जब उसकी बाइक राधा नगर थाना क्षेत्र के रमवा गांव के समीप पहुंची तभी दूसरी बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें रमन सिंह घायल हों गया घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी विवेक कुमार व पायलट दुर्गेश कुमार ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
