उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटारी गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी महिपर का 30 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार अपने 8 वर्षीय पुत्र रवि कुमार को साथ में लेकर थाना क्षेत्र के बाबा का पुरवा अपनी बहन के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था।
जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के भिटारी गांव के समीप पहुंची। तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें बाइक चालक संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको हुसैनगंज स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
