उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में बेखौफ बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। दो बाइक सवार बदमाश गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली पूर्व भाजपा विधायक की पत्नी के गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर एएसपी और सीओ के साथ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में भाजपा के पूर्व विधायक करण सिंह पटेल का आवास है।


बताया जा रहा है कि रोज की तरह सुबह करीब सात बजे विधायक की पत्नी शांति सिंह घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। इस दौरान जैसे ही वह कॉलोनी में ही अपने आवास से करीब 200 मीटर दूर पहुंचीं, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक आए और शांति सिंह के गले में पड़े मंगलसूत्र को झपट्टा मारा और छीन कर मौके से भाग निकले। इसके बाद शांति सिंह ने घर वापस पहुंचकर घटना की जानकारी पूर्व विधायक पति को दी। इस पर पूर्व विधायक की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन एसपी उदय शंकर सिंह के साथ सीओ सिटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है। कैमरे में दो बाइक सवार पीछे से आए और मॉर्निंग वॉक कर रही पूर्व विधायक की पत्नी शांति सिंह के गले से मंगलसूत्र छीनकर जाते दिख रहे हैं। एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share