उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गाँव में बुधवार की शाम संदिग्ध अवस्था में महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया। वहीं मृतका के पिता ने पति सहित ससुरालीजनों पर दहेज की खातिर मारने-पीटने के बाद जबरन जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र के रूसी गांव निवासी जगदीश पासवान ने अपनी 20 वर्षीय पुत्री गुड्डी की शादी एक वर्ष पूर्व पिपरी गांव निवासी श्रीपाल के पुत्र कुलदीप पासवान के साथ की थी। बुधवार की शाम संदिग्ध अवस्था में महिला ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस में मृतिका के पिता ने ससुरालीजनों पर आरोप लगाते हुए बताया कि दहेज में दो लाख रूपए, बुलेट, चेन व अंगूठी की मांग को लेकर आए दिन उसकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर पति कुलदीप, ससुर श्रीपाल, सास लल्ली, सपना जेठानी, जेठ प्रदीप व जेठानी आरती एवं जेठ दिलीप ने पहले उसकी पुत्री को मारापीटा और बाद में जबरन जहर खिलाकर मार दिया। पिता ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद पति सहित ससुरालीजनों के खिलाफ थाने में हत्या की तहरीर देगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!