उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सातमील के समीप रोड पार कर रहे घोड़े से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दिवान का पुरवा गांव निवासी राम प्रसाद का 27 वर्षीय पुत्र अजय बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब वह थाना क्षेत्र के सातमील के समीप पहुंचा तभी रोड पार कर रहे घोड़े से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हुसैनगंज स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!