G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के आलियाबाद गांव में युवक ने घर के बाहर सन्दिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अलियाबाद गांव निवासी चंद्रभान के 21 वर्षीय पुत्र विनय ने घर के बाहर सन्दिग्ध अवस्था मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब उसको फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर में कोहरा मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ता कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के दादा गुलबदन सिंह ने बताया भतीजा विनय बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। उसके साथ 10 जुलाई को मार पीट की गई उसके बाद 11 तारीख को भी मार पीट की गई थी। गांव निवासी के यहाँ 2 माह पूर्व चोरी हुई थी। और उस समय भतीजा गांव में ही था। उसी खुन्नस में उसको मारा पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने कुछ देर बाद उसको छोड़ दिया था और गांव के ननकु पाल को भी झूठी गवाही न देने पर पुलिस से पकड़ा दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने आज सुबह 11 बजे फाँसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share