उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के अंदौली नहर पर पैदल जा रहे बृद्ध को विक्रम टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बृद्ध रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के रमवाँ गाँव निवासी राम दास का 60 वर्षीय पुत्र बुद्धराज किसी काम से पैदल राधा नगर आया था।

जब वह अन्दौली नहर पर पहुंचा तभी विक्रम उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बुद्धराज गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share