उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के एकडला गांव के समीप खेतों में घास काट रहे किशोर को ज़हरीला सांप ने काट लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एकडला गांव निवासी जगदीश का 16 वर्षीय पुत्र अमित कुमार गांव के समीप स्थित खेत में घास कट रहा था।

तभी उसको ज़हरीला सांप ने काट लिया सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरन्त परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share