G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के बुधरा मऊ गांव में महिला अपने घर से पानी भरने जा रही थी। तभी दूध की गाड़ी ने उसको टक्कर मार दिया। जिससे महिला घायल हो गई घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बुधरा मऊ गांव निवासी बुद्धू की 35 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी घर से पानी भरने जा रही थी।

तभी उसको दूध की गाड़ी ने टक्कर मार दिया जिससे वह घायल हो गई। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सुनीता देवी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share