उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के मनमोहनपुर गाँव में रविवार की देर शाम संदिग्ध अवस्था में महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वही मृतिका के भाई ने ससुरालीजनो पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारने-पीटने का आरोप लगाया है। उधर पुलिस ने पूछताछ हेतु पति को हिरासत में ले लिया है।जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के सोहन ईंट गांव निवासी ओम प्रकाश ने अपनी 26 वर्षीय पुत्री सीमा देवी की शादी छह वर्ष पूर्व मनमोहनपुर गांव निवासी हरिपाल के पुत्र संदीप के साथ की थी। बताते हैं कि रविवार की देर शाम सीमा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतिका के भाई जय प्रकाश ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने उसको मारापीटा। जिससे क्षुब्ध होकर उसकी बहन ने आत्महत्या कर लिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share