उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के मकंदपुर गांव की मोड़ के समीप दो बाईकों की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए घायलो को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने एक को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के औरा गांव निवासी सज्जन कुमार का 30 वर्षीय पुत्र पवन कुमार बाइक पर सवार होकर किसी काम से शहर आया था।

जब वह वापस घर लौट रहा था तभी थाना क्षेत्र के मकंदपुर गांव की मोड़ के समीप दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से पवन कुमार को जिला अस्पताल के रेफर कर दिया। वहीं दूसरा बाइक सवार अपना इलाज कराने कहीं और चला गया। जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर पवन कुमार का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!