उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुकेती गांव के समीप अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से रिक्से पर सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ला निवासी राम स्वरूप का पुत्र अजय मोहल्ला निवासी संत लाल का पुत्र पंकज, गाजीपुर थानां क्षेत्र के कुड़वारी गाँव निवासी

राम भवन का पुत्र सचिन और राधा नगर थाना क्षेत्र के मदरियापुर गाँव निवासी शुसील का पुत्र नितिन कुमार यह सभी लोग ई-रिक्से पर सवार होकर चित्रकूट की जानिब से गाजीपुर की ओर आ रहे थे।

जब इनका रिक्सा गाजीपुर थानां क्षेत्र के सुकेती गाँव के समीप पहुंचा तभी रिक्सा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सभी लोग घायल हो गए घायलो को इलाज के लिए गाजीपुर स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया।

जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर सभी का इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!