उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के अकबरपुर गाँव के समीप एक सप्ताह पूर्व ट्रैक्टर से गिरकर घायल हुए युवक की इलाज के दौरान सोमवार की शाम मौत हो गई। बताते चलें कि थाने के शाहीपुर गांव निवासी रघुराज का पुत्र अनिल नौ जुलाई को ट्रैक्टर में बैठकर मजदूरी करने जा रहा था। तभी अकबरपुर के समीप चलते ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उसका इलाज चल रहा था। जहां इलाज के दौरान देर शाम उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी मृतक के भाई अशोक ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share