उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थानां क्षेत्र के कस्बे में बीती रात जवाहर विद्यालय के समीप पैदल जा रहे अधेड़ ब्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शीतलूपुर गांव निवासी स्व. जय राम का 42 वर्षीय पुत्र भोन्दल की खखरेरू कस्बे के जवाहर विद्यालय के समीप पैदल जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गयी। बताया जाता है कि दिनांक 15 जुलाई 2024 को शाम समय लगभग 9 बजे किसी काम के सिलसिले में खखरेरू कस्बा गया हुआ था। जैसे ही जवाहर विद्यालय के समीप पहुंचा तभी अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया।घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को हुई आनन-फानन में उसे उपचार के लिए खखरेरू सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। वही ग्राम वासियों ने बताया कि मृतक अविवाहित था। किसी प्रकार से मेहनत मजदूरी कर अपना गुजर बसर करता था। और मृतक की मां धुरपतिया सहित पारिवारिक सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। वही परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। परिजनों की ओर से मिली तहरीर पर जांच की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!