G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थानां क्षेत्र के दसौली गाँव मे सन्दिग्ध अवस्था मे युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है।जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के दसौली गांव निवासी रामसुफल निषाद की 18 वर्षीय पुत्री खुशबू ने सोमवार की देर शाम घर के अंदर उस वक्त फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया जब घर के सभी लोग खेतों पर काम करने चले गए थे। वापस लौटकर आए तो देखा कि कमरे में खुशबू का शव फांसी के फन्दे से लटका था। जिसे देखते ही घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share