G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी बाईपास ओवर ब्रिज के समीप सोमवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आ जाने से जहां युवक की मौके पर मौत हो गई, वहीं मां गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे परिजन अस्पताल से झांसी के लिए रेफर करवा कर ले गए। जानकारी के अनुसार झांसी जनपद के थाना समथर गांव लोहारी निवासी राजू का 18 वर्षीय पुत्र सुनील अपनी मां भारती के साथ बाइक से झांसी से जौनपुर मुगरा जा रहा था।

बताते हैं कि पूरा परिवार वहां रहकर पानी के बताशे बेंचने का काम करता है। बाइक जैसे ही खागा कोतवाली के बाईपास ओवर ब्रिज के समीप पहुंची तभी ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे पुत्र की मौके पर मौत हो गई। वहीं मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्प्ताल के लिए रेफर कर दिया। हादशे की सूचना पर पहुंचे परिजन प्राथमिक उपचार के बाद महिला को झांसी के लिए रेफर करवा कर ले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share