G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के संग्रामपुर गाँव में पेड़ से गिरकर वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार संग्रामपुर गांव निवासी श्रीपाल का 64 वर्षीय पुत्र बृजलाल मौर्य सोमवार की शाम पेड़ पर चढ़कर लकड़ी तोड़ रहा था। तभी अचानक पैर फिसल जाने से वह नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने पर परिजन उसे तत्काल सरकारी 108 एंबुलेंस से हरदो सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी मृतक के बड़े भाई रघूलाल ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share