उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थानां क्षेत्र के सातों धरमपुर गांव में ससुराल आए युवक ने ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसकी पत्नी को हुई तो तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के खेमकरनपुर गांव निवासी केशन के 30 वर्षीय पुत्र श्यामू असोथर थाना क्षेत्र के सातों धरमपुर गांव अपनी ससुराल गया था। वहीं उसने ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

जिसकी जानकारी उसकी पत्नी को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही एम्बुलेन्स के ईएमटी शुसीला कुमार व पायलेट जय सिंह मौके पर पहुंचे और युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देखते हुए परिजनों को कानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share