उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थानां क्षेत्र के चिल्ला पुल के समीप अचेत अवस्था मे प्रेमी युगल के पड़े होने की सूचना प्रेमिका के परिजनों को हुई तो मौके पर पहुंचकर दोनो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टर दोनो का इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के अढ़ावल गाँव निवासी शिव मोहन की 17 वर्षीय पुत्री पार्वती देवी का जाफरगंज थानां क्षेत्र के जमरौली गाँव निवासी राम किशोर के 19 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

परिजनों के विरोध के चलते आज प्रेमी युगल ने घर से भाग कर ज़हरीला पदार्थ ख़ाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। परचित ग्रामीणों ने जब प्रेमी युगल को अचेत अवस्था मे पड़ा देखा तो पार्वती देवी के भाई फूलचंद को हादशे की जानकारी दिया। मौके पर पहुंचकर फूलचंद ने फोन कर सरकारी 108 एम्बुलेन्स को सूचना दिया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची एम्बुलेन्स ने अचेत अवस्था मे दोनो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरो द्वारा उपचार के बाद ठीक होने पर दोनो अपने घर चले गए। वही फूलचंद ने बताया हमारी एक बहन की शादी जाफरगंज थानां क्षेत्र के जमरौली गाँव मे हुई है। हमारी बहन का कृष्ण कुमार परिवारिक देवर लगता है इस रिस्ते से इसका हमारे घर आना जाना था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!