उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के बसावनपुर गाँव में बुधवार की दोपहर कूड़ा फेंकने गई महिला को अचानक चक्कर आ गया। जिससे वह समीप में स्थित तालाब में गिर गई और हालत बिगड़ गई। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बसावनपुर गांव निवासी दिनेश की 30 वर्षीय पत्नी निशा सिंह बुधवार की दोपहर घर का कूड़ा फेंकने तालाब के समीप गई थी।

तभी उसे चक्कर आ गया और वह पानी में गिर गई। हादशे की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो गांव वालों की मदद से उसे तालाब से बाहर निकाला और ई-रिक्शा के जरिए उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी के तैनात डॉक्टर ने जाँच के उपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!