उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले मोहर्रम का जुलूस देखने आए दो गुटों के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गए। जिस पर कुछ लोगों ने एक युवक को लाठी-डंडों से जमकर पीट दिया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर इमामगंज मुहल्ला निवासी अबरार अहमद का 20 वर्षीय पुत्र मो. बशर अपने परिवारीजनों के साथ मोहर्रम की दसवीं पर जुलूस में शामिल होने आया था।

जब वह पुलिस चौकी आबूनगर से चंद कदम की दूरी पर था तभी उसकी कहासुनी कुछ युवकों से हो गई। देखते ही देखते भीड़ लाठी-डंडा लेकर उस पर टूट पड़ी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर कुछ लोगों ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घायल युवक को परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share