उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महावतपुर असहट अपनी ससुराल गए युवक का बुधवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने खेत से शव बरामद किया है। मृतक के चाचा ने ससुरालीजनों पर जबरन जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के केवटरा मजरे सातों जोगा निवासी विजय कुमार निषाद का 34 वर्षीय पुत्र अमित कुमार मंगलवार की शाम चार बजे अपनी ससुराल गया था। आज सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने गांव से पांच सौ मीटर दूर खेत से शव बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के चाचा मुनेश्वर ने बताया कि कल शाम साढ़े छह बजे उसके भतीजे का फोन आया कि ससुराल वाले उसे जान से मारना चाह रहे हैं। जब हम लोग मौके पर पहुंचे तो ससुराल वालों ने बताया कि वह शौचक्रिया के लिए गया था। काफी देर बीत जाने के बाद भी वह नहीं आया तो खोजबीन शुरू कर दी लेकिन कोई सुराग न लगा। स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी। आज सुबह पुलिस ने शव बरामद किया है। चाचा के अनुसार उसके भतीजे को ससुरालीजनों ने जहर खिलाकर मार दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!