उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थानां क्षेत्र के कस्बा में बुधवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने हाथ की नस काट लिया। जिसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद उसे घर वापस भेज दिया। जानकारी के अनुसार मलवां कस्बा निवासी बिंदेश्वरी की 15 वर्षीय पुत्री दुर्गा कुमारी ने बुधवार की दोपहर संदिग्ध अवस्था में अपने हाथ की नस काट लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने इलाज के बाद उसको घर भेज दिया। वही साथ भाई ने बताया कि खेत में काम करते समय दूसरे के खेत के चारों ओर लगे कटीले तार उसकी बहन के हाथ में लग गया था। जिससे उसकी नस कट गई थी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share