उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में घर से निकले वृद्ध का शव नौबस्ता रोड नहर पक्की झाल के किनारे से मंगलवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बरामद कर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कठेरवा गांव निवासी स्व. शिव मंगल का 60 वर्षीय पुत्र शिवलाल मंगलवार की सुबह साइकिल लेकर घर से निकल गया था। देर रात वापस न आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग न लगा। आज सुबह ग्रामीणों की सूचना पर नौबस्ता रोड नहर पक्की झाल के किनारे से वृद्ध का शव बरामद हुआ है। वही पास में ही उसकी साइकिल मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई अशोक ने घटना को संदिग्ध बताया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!