उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर अम्बापुर गांव के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के शाहजहांपुर सेलरहा गाँव निवासी कुंजल शर्मा का 22 वर्षीय पुत्र प्रेम शंकर, राम मनोहर की 95 वर्षीय पत्नी चंद्रवती और बाँदा जनपद के तेंदवारी थानां क्षेत्र के परसौडा गाँव निवासी सियाराम का 48 वर्षीय पुत्र शिव विशाल शर्मा तीनो एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से शहर आ रहे थे।

जब इनकी बाइक थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर अम्बापुर गांव के समीप पहुंची तभी अज्ञात चार पहिया वाहन इनकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे तीनों बाइक सवार घायल हो गए। हादशे की सूचना फोन कर अपने परिजनों को दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!