उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के 50 नंबर गेट के ओवर ब्रिज के समीप ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के देवीगंज मोहल्ला निवासी 19 वर्षीय अरनव द्विवेदी पिता अज्ञात स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था।

जब वह कोतवाली क्षेत्र के 50 नंबर गेट के ओवर ब्रिज के समीप पहुंचा तभी ट्रक ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!