उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा रोड पर स्थित जमालपुर गाँव के समीप स्कूटी सवार की टक्कर से पी०डब्लू०डी० कर्मचारी गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थरियांव थानां क्षेत्र के मोहम्मदपुर कला गाँव निवासी बचानी का 55 वर्षीय पुत्र राम दींन जो पी०डब्लू०डी० में काम करता है। आज वह अपने साथी कर्मचारियों के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा रोड़ पर स्थित जमालपुर गाँव के समीप रोड की सफाई कर रहा था।

तभी रोड़ से निकले स्कूटी सवार ने उसको ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। साथी कर्मचारियों ने तुरंत घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!