उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के बडनपुर चौराहे पर चार पहिया वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बाँदा जनपद के मर्का थानां क्षेत्र के औगासी गाँव निवासी इंद्रपाल का 32 वर्षीय पुत्र ऊदल व पंचा का 22 वर्षीय पुत्र रवि दोनो ई-रिक्से से फ़तेहपुर जिला अस्पताल आ रहे थे।

जहाँ ऊदल की बुआ जिला अस्पताल में भर्ती थी आज उसकी छुट्टी होनी थी उसको घर ले जाने के लिए आ रहे थे। जब उनका रिक्सा राधा नगर थाना क्षेत्र के बडनपुर चौराहे पर पहुंचा तभी चार पहिया वाहन ने रिक्से को ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे रिक्से पर सवार दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही एम्बुलेन्स के ईएमटी दिनेश कुमार व पायलेट सन्तोष कुमार मौके पर पहुंचे और घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने रवि कुमार की हालत ज़्यादा गम्भीर देखते हुए उसको कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर ऊदल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!