उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के आंभी का डेरा मजरे रामनगर कौहन गांव के समीप जंगल मे जानवर चराते समय आकाशी बिजली की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के आंभी का डेरा मजरे रामनगर कौहन गांव निवासी संतोष कुमार का 21 वर्षीय पुत्र रामू गांव के समीप भैंस चराने गया था। तभी गिरी आकाशी बिजली की चपेट में आकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपनी चार बहनों में अकेला भाई था, हादशे के बाद से मृतक की माँ ननकीवा का रो-रो कर बुरा हाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share