उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थानां क्षेत्र के सांतो गाँव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है।जानकारी के अनुसार किसनपुर थानां क्षेत्र के नरैनी गाँव निवासी भोला शंकर पाण्डे का 40 वर्षीय पुत्र पंकज पाण्डे बाइक पर सवार होकर किसी काम से शहर आ रहा था। जब उसकी बाइक असोथर थाना क्षेत्र के सांतो गाँव के समीप पहुँची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

जिससे बाइक सवार पंकज पाण्डे घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share