उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले की सैनी कोतवाली क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय कमासिन में शुक्रवार की रात अज्ञात शातिर चोरों ने विद्यालय के आफिस, किचन आदि का ताला तोड़कर उसमें रखा दो सिलेंडर, एक कढ़ाई, एक भगोना, तेल, चावल, गेंहू सहित अन्य जरूरी सामान पार कर दिया।शनिवार की सुबह विद्यालय पहुंची रसोइया को घटना की जानकारी हुई तो उसने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को घटना की जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेशचन्द्र सोनकर ने मामले की लिखित शिकायत सैनी पुलिस से करते हुए कार्रवाई किये जाने की मांग की है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया की लगभग 16 हजार का सामान चोरों ने पार किया है। : – कौशाम्बी से अली अहमद की रिपोर्ट

By

Share
Share
error: Content is protected !!