G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के खेमकरनपुर अंजन बाबा मंदिर के समीप अनितंत्रित बाइक गिरने से दम्पति घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के खेमकरनपुर बसई गाँव निवासी फग्गू का 50 वर्षीय पुत्र राजेश अपनी 45 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से बहरामपुर नाक जा रहा था।

जब उसकी बाइक गाँव के अंजन बाबा मंदिर के समीप पहुँची तभी बच्चों को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें दम्पति घायल हो गए। बाइक चालक राजेश के गंभीर रूप से घायल होने पर घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share