उत्तर प्रहेश फतेहपुर जिले के ललौली थानां क्षेत्र के बस्तापुर गाँव मे पेड़ पर चढ़कर अमरूद तोड़ रही किशोरी नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के बस्तापुर गाँव निवासी गणेश की 12 वर्षीय पुत्री सोनी देवी आज सुबह अमरूद के पेड़ में चढ़कर अमरुद तोड़ रही थी। तभी पेड़ से उसका पैर फिसला और वह नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिजनों को जानकारी हुई तो तुरन्त घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने किशोरी की हालत गम्भीर देखते हुए। प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!