G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के हसवा पुलिस चौकी के समीप नहर पर अज्ञात चार पहिया वाहन साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे साइकिल सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थरियांव थानां क्षेत्र के आकुपुर गाँव निवासी 60 वर्षीय गोरे लाल पिता अज्ञात साइकिल पर सवार होकर किसी काम से शहर की तरफ आ रहा था।

जब वह थानां क्षेत्र की हसवा पुलिस चौकी के समीप नहर पर पहुंचा तभी अज्ञात चार पहिया वाहन उसकी साइकिल को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे साइकिल सवार गोरे लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने घायल की हालत गम्भीए देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share