उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के सत नरैनी रेलवे स्टेशन के समीप चलती ट्रेन से गिरकर यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के ग्वालियर जनपद के भीम नगर निवासी कैलाश का 30 वर्षीय पुत्र फूल सिंह ट्रेन पर सफर कर रहा था।

जब ट्रेन खागा कोतवाली क्षेत्र के सत नरैनी रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची तभी वह चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी स्टेशन मास्टर को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी मनोज कुमार व पायलट शिव कुमार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share