उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा नरैचा में सोमवार की सुबह नलकूप में उतर रहे करंट की चपेट में आ जाने से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है।जानकारी के अनुसार नया पुरवा नरैचा गांव निवासी स्व. राम रतन का 65 वर्षीय पुत्र रामपाल आज सुबह अपने निजी नलकूप को चलाने गया था। जैसे ही वह नलकूप चालू करने लगा तभी वह करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share