G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के बरौरा गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के बरौरा गांव निवासी अखिलेश कुमार की 23 वर्षीय पत्नी प्रियंका देवी ने घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत महिला को मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया।

वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव निवासी मृतिका के पिता उमाशंकर ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमने अपनी पुत्री प्रियंका की शादी 3 वर्ष पूर्व मलवा थानां क्षेत्र के बरौरा गांव निवासी अखिलेश के साथ की थी। शादी के बाद से ही दामाद हमारी पुत्री के साथ शराब पीकर मारपीट किया करता था। आज उसके साथ ससुराल वालों ने मारपीट कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दिया है। और बचने के लिए उसको जिला अस्पताल इलाज के लिए लेकर आए थे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share