उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के सौरा में स्थित मैदा मिल का निर्माण कार्य कर रहा राजगीर छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के अमरजई मोहल्ला निवासी हाफिज हफीज़ अहमद का 25 वर्षीय पुत्र मेहरबान अहमद जो राजगीरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।

आज वह मलवा थाना क्षेत्र के सौरा में स्थित जे०डी०एल०सी० मैदा मील का निर्माण कार्य कर रहा था। तभी वह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके साथियों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By