उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के डाँडा अमोली रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी आजम अली का 25 वर्षी पुत्र फारूक अली बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। जब वह थानां क्षेत्र के डाँडा अमौली रोड पर पहुंचा तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया।

जिससे वह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। रास्ते से निकल रहे राहगीरो ने घायल के मोबाइल से हादशे की जानकारी उसके परिजनों को दिया तो मौके पर पहुंचे परिजन ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 मिलियन को दिया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!