उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की बैठक में बिजली की कटौती की समस्या को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों सहित जिला प्रशासन को जिम्मेदार मानते हुए एक सप्ताह में बिजली की समस्या ठीक न होने पर कुरस्ती कलां स्टेशन पर रेलवे ट्रैक जाम करने की चेतावनी दी गई। वही ब्लॉक स्तर की समस्याओं को लेकर आगामी 3 अगस्त को मलवां ब्लॉक परिसर में जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल सोनकर के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया जायेगा। भाकियू जिलाध्यक्ष अशोक उत्तम ने बताया कि बिजली की समस्या को लेकर नगर अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में आगामी 6 अगस्त को शहर के जयराम नगर चौराहे में चक्का जाम किया जायेगा। बैठक में किसानों की अन्य समस्याओं पर भी विचार किया गया । और उनके समाधान के लिए जिम्मेदार अधिकारी से मिलकर समाधान कराने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रामेंद सिंह, मंडल उपाध्यक्ष राम सहाय पटेल, देवनारायण पटेल, सुनील पासवान, दिनेश शुक्ला, शिव बाबू शर्मा, ज्ञान सिंह, नवल सिंह पटेल, कंचन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं की भीड़ मौहजूद रहीं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share