उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया एवं परीक्षा केन्द्रों पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने, परीक्षार्थियों की सुविधा, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों /कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। जिसमे डॉo भीमराव अंबेडकर महिला महाविद्यालय तथा महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय का निरीक्षण किया गया के दौरान उन्होंने सीसीटीवी की क्रियाशीलता,अभ्यर्थियों के बैग रखने की व्यवस्था व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं देखी और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया की आने वाले अभ्यर्थियों को ट्रैफिक की कोई समस्या न हो जिससे वो समय से परीक्षा सेंटर पर पहुंच सके।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!