उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थानां क्षेत्र के कस्बे में स्थित कौशलेन्द्र इंडेन गैस एजेंसी पर गुरुवार को सर्वर सही होते ही गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही एजेंसी परिसर में बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए पहुंचते दिखाई दिए। धाता कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के कई उपभोक्ताओं ने बृहस्पतिवार की रात मोबाइल के माध्यम से गैस सिलेंडर की बुकिंग कर ली थी। जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल पर बुकिंग का मैसेज प्राप्त हो गया है, उन्हें एजेंसी द्वारा आसानी से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। हालांकि कुछ उपभोक्ताओं ने दिन में गैस बुक करने का प्रयास किया, लेकिन सर्वर की समस्या के कारण उनकी बुकिंग नहीं हो सकी। ऐसे उपभोक्ता मायूस होकर एजेंसी से वापस लौटते भी नजर आए। एजेंसी परिसर में लोगों की भीड़ के कारण कुछ समय के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति भी देखने को मिली, लेकिन कर्मचारियों द्वारा व्यवस्था बनाए रखी गई। इस संबंध में कौशलेन्द्र इंडेन गैस एजेंसी के संचालक अरविंद सिंह ने बताया कि गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि जैसे ही सर्वर ठीक तरीके से काम करता है, उपभोक्ता अपनी बुकिंग कर सकते हैं और उन्हें गैस सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में गैस की सप्लाई नियमित रूप से आती रहती है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिलती रहेगी। एजेंसी संचालक ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बुकिंग कराकर ही गैस सिलेंडर प्राप्त करें। एजेंसी पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं को क्रमवार गैस सिलेंडर वितरित किया जा रहा है, जिससे व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!