उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना के मोहम्मदपुर गांव में गैस चूल्हे में खाना बनाने समय आग लगने दम्पति गम्भीर रूप से झुलस गए। तुरन्त आग को काबू कर दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने दोनो की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी चंद्रभूषण का 25 वर्षीय पुत्र लवलेश व उसकी 22 वर्षीय पत्नी राज दुलारी दोनों अपने घर के किचन में गैस चूल्हे में खाना बना रहे थे।

तभी पाइप में हुए लीकेज से आग लग गई जिसमें दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत आग को काबू कर घटना की सूचना फोन कर सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने दम्पति की हालत गंभीर देखते हुए तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद। सरकारी एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

