उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस आदेश के तहत कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं। फेरबदल के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार भदोही के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक को फतेहपुर का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया है। वहीं वर्तमान में फतेहपुर में तैनात एसपी अनूप कुमार सिंह को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। अभिमन्यु मांगलिक 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वे सहारनपुर में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने भदोही में सुरक्षा व्यवस्था और दंगा नियंत्रण अभ्यास का निरीक्षण किया था। अन्य जिलों में भी बदलाव तबादला सूची के अनुसार कई अन्य जिलों में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। बदायूं के एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह को एसपी लॉजिस्टिक, लखनऊ बनाया गया है। कासगंज की एसपी अंकिता शर्मा को बदायूं का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

एसपी लॉजिस्टिक ओम प्रकाश सिंह‑प्रथम को कासगंज का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। गोरखपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी को भदोही का एसपी बनाया गया है। गाजियाबाद के अपर पुलिस आयुक्त निमिष दशरथ पाटिल को गोरखपुर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।जिले में बढ़ी उम्मीदें फतेहपुर में नए एसपी की नियुक्ति के बाद लोगों को उम्मीद है कि जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराध नियंत्रण, अवैध खनन और कानून व्यवस्था जैसी चुनौतियों से निपटना नए पुलिस अधीक्षक के सामने बड़ी जिम्मेदारी होगी। सरकार के इस फैसले के बाद कई जिलों में पुलिस प्रशासन की नई जिम्मेदारियां तय हो गई हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!