उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले राधानगर थाना क्षेत्र के पुलवामऊ चौराहे पर अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया। जिससे ऑटो पर सवार आठ लोग दबकर घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन को रेफर कर बाकि सभी को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के असोथर थानां क्षेत्र के ऐंझी गाँव निवासी ओम सिंह की 26 वर्षीय पत्नी रिचा सिंह व गाँव निवासी बड़कू का 35 वर्षीय पुत्र रज्जन, हुसैनगंज थानां क्षेत्र के असनी गाँव निवासी मुन्नू लाल का 35 वर्षीय पुत्र राकेश उसकी 30 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी, गाँव निवासी ओम प्रकाश की 2 वर्षीय पुत्री प्रगति

और टेनी गाँव निवासी गंगा चरन की 55 वर्षीय पत्नी अंबिका देवी व आनंद मऊ निवासी अदानु की 55 वर्षीय पत्नी श्यामा देवी सभी घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची तीन 108 एंबुलेंस कर्मचारीयो की मदद से सभी को गाजीपुर सीएचसी पहुँचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रिचा देवी व राकेश और पुष्पा देवी को सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी गोलु कुशवाहा व पायलेट हरि बाबू के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

