G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के केवई गांव में किशोर अमरूद के पेड़ पर चढ़कर अमरुद तोड़ रहा था। तभी वह पेड़ से नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर किशोर का इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के केवई गांव निवासी नूर अहमद का 12 वर्षीय पुत्र अरशद आज दोपहर अपने घर के समीप लगे अमरूद के पेड़ पर चढ़कर अमरूद तोड़ रहा था।

तभी पेड़ की डाल टूट गयी और वह डाल सहित नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजनो ने अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share