उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के बहुआ रोड पर रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के राधा नगर मोहल्ला निवासी रमाकांत का 24 वर्षीय पुत्र सचिन व अमित का 23 वर्षीय पुत्र रचित दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे।

तभी थाना क्षेत्र के बहुआ रोड पर रोडवेज बस ने इनकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार सचिन व रचित दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!