उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियाव थाना क्षेत्र के रज़ाबाद गांव के समीप दो बाइकों की आपस में भिडन्त में एक बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने एक ही हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के तौरा गांव निवासी ओम प्रकाश का 26 वर्षीय पुत्र इंद्रशेन व थरियांव थाना क्षेत्र के रज़ाबाद गांव निवासी छेद्दु का 25 वर्षीय पुत्र गुड्डू दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से निकले थे।

जब बाइक थानां क्षेत्र के रज़ादाबाद गांव से बाहर निकली तभी दूसरे बाइक सवार से भिडन्त हो गई। जिसमें एक बाइक सवार गुड्डू और इंद्रशेन दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने गुड्डू की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर इन्द्रशेन को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल इंद्रसेन के पिता ओम प्रकाश ने बताया दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर हथगांम थाना क्षेत्र के बरई गांव गुड्डू की बहन के घर जा रहे थे तभी रास्ते में हुए हादशे में दोनों घायल हो गए है, डॉक्टर ने गुड्डू को कानपुर रेफर किया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

