उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव के समीप अनियंत्रित बाइक गिरने से मासूम सहित चालक घायल हो गया। घायल अवस्था में दोनो को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव निवासी जगदीश वर्मा का 30 वर्षीय पुत्र घनश्याम वर्मा अपने रिश्तेदार राम सिंह के तीन वर्षीय पुत्र अवी को बाइक पर सावर कर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब बाइक चांदपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार मासूम सहित चालक घायल हो गया। घायल अवस्था में दोनो को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर घायलो का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

