उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में माह के द्वितीय शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थानों पर प्राप्त जन शिकायतों की सुनवाई कर निस्तारण किया गया। थाना समाधान दिवस में कुल 45 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 31 राजस्व से सम्बन्धित, 14 पुलिस से सम्बन्धित, प्राप्त प्रार्थना पत्रों में से राजस्व टीम के साथ 05 प्रार्थना पत्र तथा पुलिस से सम्बधित 03 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया जा चुका है। शेष प्रार्थना पत्रों का निस्तारण नियमानुसार किया जा रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

